फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI admission process complete, 20% seats still vacant

Rewari News: आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया पूरी, 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली

Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
ITI admission process complete, 20% seats still vacant
फोटो : 1 आईटीआई में दस्तावेज का सत्यापन कराते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : reasi news
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई लेकिन अब भी कई ट्रेडों में सीटें खाली रह गई हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 8 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान कुल छह चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

इसके बाद भी विभिन्न ट्रेडों में 20 प्रतिशत सीटें अभी रिक्त हैं। विभाग की ओर से बताया गया कि विशेष कोर्स इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट आदि में अधिकांश सीटें पहले ही भर चुकी हैं, जबकि कुछ सामान्य ट्रेडों में विद्यार्थियों की रुचि कम रहने के कारण सीटें खाली रह गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभाग अब इन रिक्त सीटों को भरने के लिए आगे की रणनीति तैयार करेगा।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई लुहाना
ट्रेड - कुल सीटें- - खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-- 48- -21
फिटर ड्यूल एच -20- -2
मशीनिस्ट ड्यूल एच- -20- -10
वेल्डर ड्यूल एच-- 20- -11
वायरमैन-- 20- -1
टर्नर-- 20- -4
------------
महिला आईटीआई
ट्रेड - कुल सीटें- - खाली सीटें
सिलाई टेक्नालॉजी- -40- -11
कटाई एवं सिलाई- -40- -12
इलेक्ट्रीशियन -20- -1
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट--38- -3
कॉस्मेटोलॉजिस्ट- -48- -24
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -24 --5
ड्रेस मेकिंग --40- -10
-
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई लेकिन कई ट्रेडों में सीटें अभी भी खाली हैं। 8 जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसलिंग के छह चरणों के बाद भी 20 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गईं हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed