फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITBP jawan Dharmendra's last rites performed with state honours

Rewari News: आईटीबीपी जवान धर्मेंद्र का राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan Dharmendra's last rites performed with state honours
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान बाइक रैली निकालते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे के नजदीक गांव धारण की ढाणी में रहने वाले आईटीबीपी के जवान धर्मेंद्र ग्रेवाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। गांव में धर्मेंद्र के निधन की खबर जैसे पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई।
धर्मेंद्र किसी कार्यवश दिल्ली आए हुए थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ग्रेवाल ने वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड में थी। उनका व्यवहार मिलनसार और अनुशासित था। उनके साथियों ने बताया कि वे एक साहसी, निपुण और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उनके निधन होने की सूचना गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची, सैकड़ों युवा तिरंगा लगाकर बाइक रैली के माध्यम से अंतिम यात्रा में शामिल हुए। धर्मेंद्र अमर रहे के नारों सेल गांव गूंज उठा।
अंतिम यात्रा में विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, प्रशासनिक अधिकारी और अनेक गणमान्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed