फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It was the wife who, along with her lover, murdered Monu.

Rewari News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ही की थी मोनू की हत्या

Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
It was the wife who, along with her lover, murdered Monu.
गिरफ्तार तन्नु और हरिओम। संवाद
बावल (रेवाड़ी)। गांव जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या उसकी पत्नी तन्नू (19) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इस मामले का खुलासा मोनू की आरोपी पत्नी कसोली निवासी तन्नू और उसके प्रेमी के दोस्त मुंडनवास निवासी हरिओम की गिरफ्तारी के बाद हुआ। जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

इस हत्या कांड का खुलासा मोबाइल फोन कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इस साजिश में सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक योजना के तहत तन्नू ने फोन कर अपने पति मोनू को गांव कसोली बुलाया। वहां पहले से मौजूद हरिओम और अमन ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसका मुंह और नाक दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से मोनू को आसलवास नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार तन्नू र हरिओम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथी अमन की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
---
इलेक्ट्रिक स्कूटी से दवा लेने के लिए घर से निकला था मोनू
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने 8 जून को थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा मोनू रात 10 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से दवाई लेने के लिए घर से निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। पुलिस ने मोनू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। तलाश के दौरान 10 जून को पुलिस को गांव आसलवास की नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। यह शव मोनू की थी। उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी नहर के पास बरामद हुई। मोनू के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हादसे या नहर में डूबने का प्रतीत हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी तन्नु और हरिओम तक पहुंची।

-------------
एफएसएल की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि पुलिस इस मामले में एफएसएल की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मोनू की मौत दम घुटने से हुई या पानी में डूबने से। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों तथा एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed