फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It may rain today and tomorrow

Rewari News: आज और कल हो सकती है बूंदाबांदी

Mon, 08 Jan 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
It may rain today and tomorrow
रेवाड़ी में सोमवार को दिन नहीं निकलने की वजह से छाया अंधेरा। संवाद
रेवाड़ी। जिले के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा है। सोमवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे ठंड ने खूब सताया। रविवार को हल्की धूप जरूर निकली थी, मगर उससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में अब बदलाव आएगा। बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावा है, लेकिन इस दौरान सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 9 और 10 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में बदलाव और तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा फिर से बदलकर उत्तर हो जाएगी। 11 जनवरी से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed