फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is unfair to usurp the reservation of DSC category: Vijay Singh

डीएससी वर्ग का आरक्षण हड़पना अनुचित : विजय सिंह

Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
It is unfair to usurp the reservation of DSC category: Vijay Singh
फोटो: 10रेवाड़ी। जिला सचिवालय में डीआरओ प्रदीप देसवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीएससी संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रधान विजय सिंह इंदौरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला सचिवालय में डीआरओ प्रदीप देसवाल को सौंपा। विजय सिंह इंदौरा ने कहा कि डीएससी वर्ग का आरक्षण हड़पना अनुुचित है।
डीएससी प्रधान विजय सिंह इंदौरा ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण में वर्गीकरण करके डीएससी वर्ग को नौकरियों में अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

ओएससी वर्ग के लोग जो चमार, जटिया तथा जाटव जाति से संबंध रखते हैं, डीएमसी वर्ग का फायदा उठाने के लिए मेघ, मेघवाल और कबीर पंथी जाति का प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रकार ये लोग डीएससी वर्ग का आरक्षण हड़पना चाहते हैं जो अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये अपना जाति प्रमाण पत्र मेघ, मेघवाल और कबीरपंथी जाति के नाम से बनवा रहे हैं, जो गैरकानूनी है। इससे डीएससी वर्ग के लोगों में काफी रोष है। सरकार से मांग की है कि मेघ, मेघवाल तथा कबीरपंथी जाति को डीएससी वर्ग से बाहर किया जाए और ओएससी वर्ग में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि अपनी जाति छुपा कर मेघ, मेघवाल तथा कबीरपंथी जाति के प्रमाण पत्र बनवाए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर भूप सिंह खरेरा, सुभाष सोलंकी, धर्मपाल सोलंकी, विनोद कुमार वाल्मीकि, देशराज डाबला, ताराचंद कोली, नरेश कुमार, कुलदीप सरोहा, गजराज निनानिया, धर्मपाल सुठानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed