फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is not right to displace people in the name of road widening: Rajendra

सड़क चौड़ी करने के नाम पर लोगों को उजाड़ना उचित नहीं : राजेंद्र

Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
It is not right to displace people in the name of road widening: Rajendra
फोटो : 4रेवाड़ी बाईपास पर चल रहे धरने का समर्थन देते आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और वकील
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और वकीलों ने रेवाड़ी बाईपास पर चल रहे धरने को समर्थन दिया। इस दौरान अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ी करने के नाम पर लोगों को उजाड़ना उचित नहीं है।
बड़ी संख्या में किसान और अधिवक्ता सेक्टर-4 में एकत्रित हुए। सभी नारेबाजी करते धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला प्रधान रामकुमार निमोठ, विजय कुमार और अमर सिंह राजपुरा ने किया। सभी ने नागरिकों के धरने को समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ी करने के नाम पर बसे बसाए नागरिकों को उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कहा कि योजनाएं एसी कमरों में बैठकर बनती हैं, अगर नागरिकों की रिलीज जमीन को छोड़कर थोड़ी दक्षिण दिशा में सड़क बना दी जाए तो उसके दो फायदे होंगे।
विज्ञापन

200 परिवार उजड़ने से बच जाएंगे और दूसरा फायदा सड़क एकदम बाईपास चौक पर आ जाएगी। मास्टर प्लान के अनुसार 60 मीटर चौड़ी सड़क थी, अब उसे 120 मीटर चौड़ी करने की योजना बना दी गई है। 120 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का जनहित से कोई सरोकार नहीं है। यह 120 मीटर चौड़ी सड़क 200 परिवारों को उजाड़ने का कारण बन गई है। इस मौके पर एडवोकेट पवन कुमार, सोमेंद्र सिंह, राजकुमार जलवा, रणबीर सिंह, राजकुमार, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed