{"_id":"65c7deae6ffd6968610bf0bd","slug":"it-is-necessary-to-upload-practical-marks-on-the-website-by-17th-february-rewari-news-c-198-1-fth1001-200659-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 17 फरवरी तक वेबसाइट पर प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 17 फरवरी तक वेबसाइट पर प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करना जरूरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के राजकीय विद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं। 10 वीं व 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी तक संचालित किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के अंक 17 फरवरी तक बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। जो विद्यालय तय किए गए तारीख पर प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं के अंक निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन नहीं करेंगे, उन विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी के साथ ही अधिकतम 5 हजार रुपये जुर्माने के साथ ही 18 से 23 फरवरी तक आफिशियल पर अपलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से जिले के सभी विद्यालयों को सूचना दे दी गई है। अंक पत्र नहीं भेजने पर यह जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी।
खिलाड़ियों की सूचना 10 दिन पहले
विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी व खिलाड़ी का चयन अगर किसी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हुआ है और तय प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान उनका गेम्स तय हैं जिसके कारण छात्र परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में किसी विषय व विषयों की परीक्षाओं में अपीयर नहीं हो सकते हैं, तो संबंधित विद्यालय मुखिया ऐसे परीक्षार्थियों की सूची सहित बोर्ड कार्यालय में परीक्षाओं से 10 दिन पहले उपलब्ध करवाना होगा। ताकि उन विद्यार्थी के लिए दोबारा से परीक्षाओं का आयोजन कराने के विषय में विचार किया जा सके।
शिक्षा निदेशालय की तरफ से जो आदेश आते हैं उनका पालन करना जरूरी है।
नसीब सिंह, डीईओ, शिक्षा विभाग