फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It drizzled for 5 minutes along with a dusty storm.

Rewari News: धूलभरी आंधी के साथ ही 5 मिनट हुई बूंदाबांदी

Sat, 27 Apr 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
It drizzled for 5 minutes along with a dusty storm.
रेवाड़ी। बरसात होने के बाद मौसम बना सुहाना। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वीरवार शाम को धूलभरी आंधी चलने के साथ ही करीब 5 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का असर बाजारों, मंडियों, सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई दिया। शाम के बाद बाजारों में चहलपहल रही। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम कुछ दिनों तक परिवर्तनशील रहेगा। हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मामूली वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना बन रही है। इससे आढ़तियों को मंडी में खुले में पड़ी सरसों और गेहूं के अलावा किसानों को खेत में खड़ी फसल भी खराब होने की चिंता सता रही है। मौजूदा समय में अनाज मंडी सरसों व गेहूं से अटी पड़ी है। क्योंकि उठान काफी धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed