{"_id":"68b3035cd72ab11b060d63ab","slug":"investigation-in-firing-on-kaliya-in-rewari-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: हत्या का बदला लेने के लिए कालिया पर की थी फायरिंग, 21 साल पुरानी है रंजीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: हत्या का बदला लेने के लिए कालिया पर की थी फायरिंग, 21 साल पुरानी है रंजीश
Sat, 30 Aug 2025 07:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:27 PM IST
सार
रोहित उर्फ कालिया पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 साल पुराने मर्डर मामले को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
21 साल पुराने सेठी मर्डर का बदला लेने के लिए भतीजे ने रोहित उर्फ कालिया पर फायरिंग की थी। 23 अगस्त को शहर के मोहल्ला भजन का बाग निवासी कालिया पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाडा निवासी हिमांशु उर्फ लाला व मोहल्ला खासापुरा निवासी सूजल के रूप में हुई है।
गुर्जरवाड़ा निवासी कृष्ण उर्फ सेठी की साल 2004 में हत्या हुई थी। सजा पूरी होने के बाद रोहित उर्फ कालिया फिर से दूसरे केस में जेल चला गया था। जब जेल से छूटकर वापस कालिया घर आया तो लगातार रेकी कर हिमांशु ने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग की। एक आरोपी सेठी के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद ये पता चलेगा कि किस वजह से फायरिंग की गई है और कौन सी रंजिश थी।
आरोपी दीपांशु ने पूछताछ में बताई थी ये बातें
एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग निवासी दीपांशु उर्फ यशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में दीपांशु ने बताया था कि 23 अगस्त को उसके साथी सुजल व हिमांशु ने फोन करके उसे बस स्टैंड की पार्किंग में बुलाया था। सूजल, हिमांशु व उसके एक अन्य साथी ने उसे बताया था कि रोहित के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसके बाद सूजल उसे रोहित की निगरानी के लिए मोहल्ला भजन का बाग में बाइक पर छोड़कर आया था। जब कालिया कूलर लेकर वापस घर आ रहा था तो इसकी सूचना उसने सूजल को दी थी। सूजल व हिमांशु स्कूटी पर अपने एक अन्य साथी के साथ मौके पर पहुंच गए थे और सभी ने मिलकर गोली चला दी थी।