फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Intensifying heat pushes temperature to 40.5 degrees.

Rewari News: धूप ने बढ़ाई तपिश, तापमान 40.5 डिग्री पहुंचा

Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Intensifying heat pushes temperature to 40.5 degrees.
धूप होने की वजह से पसरा बावल मार्ग पर सन्नाटा। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी के चलते लोगोें ने दोपहर में बाहर निकलने से परहेज किया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखों, कूलर और एसी का सहारा लिया।
विज्ञापन

एक दिन में तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी से उमस और गर्मी दोनों बढ़ गईं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दोपहर के समय धूप काफी तीखी रही।
मौसम विभाग के अनुसार 27 व 28 जून को जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार कम हैं, हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed