{"_id":"672d0f140d9a5b122f01f1b4","slug":"instructions-to-solve-the-problem-of-contaminated-water-in-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-211384-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में दूषित पानी की समस्या के समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में दूषित पानी की समस्या के समाधान के निर्देश
Fri, 08 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में दूषित पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देते उप
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भिवाड़ी क्षेत्र से धारूहेड़ा में आ रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वीरवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दूषित पानी की समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एचएसवीपी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई, एचएसआईआईडीसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दूषित पानी को धारूहेड़ा के इलाके में आने से रोकने, ड्रेन के पानी की निकासी तथा समस्या के स्थायी समाधान हेतु अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान यह अवगत करवाया गया कि क्षेत्र में दो एकड़ में बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना है। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में मसानी बैराज के पानी का भी सही से उपयोग किया जाए।