फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions to reach CET candidates to the examination centers on time

Rewari News: सीईटी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने के निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions to reach CET candidates to the examination centers on time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रदेश के सभी डीसी से 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने हेल्प डेस्क स्थापित करने और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीसी ने कहा कि सीईटी को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। रेवाड़ी में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें करीब 18 हजार परीक्षार्थी दो दिनों में चार शिफ्टों में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को सीईटी में महेंद्रगढ़-नारनौल जिले से आने वाले परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशोंके अनुरूप आगामी परीक्षा के दिन शनिवार व रविवार को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश नहीं रहेगा और सभी स्टेशन मेंटेन रखेंगे।


डीसी ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को कोई व्यवधान न हो इसके लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय रूप से सहयोगी रहेगी। जिला पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए अलर्ट मोड में कार्य किया जाएगा।लघु सचिवालय में कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ सीईटी की तैयारियों को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed