{"_id":"6980eb84d9f8a990f3048aa0","slug":"instructions-given-to-officials-for-inspection-on-complaint-of-contaminated-water-rewari-news-c-198-1-rew1001-232975-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दूषित पानी की शिकायत पर अधिकारियों को दिए निरीक्षण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दूषित पानी की शिकायत पर अधिकारियों को दिए निरीक्षण के निर्देश
Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतें लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शहर के होली पार्क और घटाल महानियावास गांव में दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्या का निवारण कराने के निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने शिक्षा विभाग के कर्मचारी के वेतन संबंधित शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर समाधान करवाने का निर्देश दिया। शहर के सेक्टर एक में पार्कों के सुंदरीकरण न होने की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, शिक्षा व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। डीसी ने मौके पर ही आमजन की शिकायतों का निवारण करवाया। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार मौजूद रहे।