{"_id":"698a27fc69a897774806690d","slug":"instructions-for-action-against-those-filling-gas-in-small-cylinders-rewari-news-c-198-1-rew1001-233317-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छोटे सिलिंडरों में गैस भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छोटे सिलिंडरों में गैस भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान छोटे सिलिंडर में एलपीजी गैस भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
शिविर में मोहल्ला नई आबादी वार्ड नंबर एक के निवासी फूलसिंह ने शिकायत दी कि उनके घर के समीप एलपीजी गैस को छोटे सिलिंडरों में भरने का काम किया जाता है जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है।
एडीसी ने डीएफएससी को इस काम को बंद करवाने तथा दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गैर बीमित कुछ किसानों ने एडीसी को बताया कि गांव बासदूदा में पिछले साल बाजरे की फसल खराब हो गई थी, जिस कारण फसल को सस्ते दामों पर बेचना पड़ा।
विज्ञापन
सरकार ने इस फसल पर भावांतर भरपाई की घोषणा की हुई थी। किसानों ने कहा कि उनको अभी तक फसल कम दाम पर बेचने का मुआवजा नहीं मिला है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। एडीसी ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल को मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।
रामपुरा के राव तुलाराम विहार कालोनी के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से घरों तक जा रही बिजली की लाइनें खुली हवा में लटकी हुई हैं। ये तारें घरों के आसपास खड़े पेड़ों से गुजरती हैं, जिनमें बार-बार शार्ट सर्किट कोने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
उन्होंने कहा है कि इस लाइन को दो सौ मीटर की दूरी में भूमिगत बिछवाया जाए। एडीसी ने बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को मामले मेें उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीएसपी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।