फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Installation of 10 new feeders will solve the problem of low voltage

10 नए फीडर लगने से कम वोल्टेज की समस्या का होगा निराकरण

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Installation of 10 new feeders will solve the problem of low voltage
रेवाड़ी। ग्रामीणों को ट्रिपिंग व कम वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए बावल व कोसली सब डिवीजन में पुराने फीडरों के समानांतर 10 नए फीडर लगाए जाएंगे। बिजली निगम की ओर से लोड बांटने के लिए नए फीडर तैयार होने पर पुराने फीडरों पर चल रहे 55 गांवों में से 25 को नए पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। बिजली निगम के पास घरेलू और कृषि कनेक्शनों के लिए अलग-अलग फीडर है। जहां घरेलू फीडरों पर 24 घंटे बिजली दी जा रही है, वहीं कृषि फीडरों पर निगम की ओर से आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब नए फीडर तैयार होने से किसानों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से पुराने फीडरों के समानांतर 11केवी रणसी माजरी एपी फीडर, बादौज एपी फीडर, बिशनपुर एपी फीडर, पीथड़ावास एपी फीडर, बोहका एपी फीडर, बंगड़वा एपी फीडर, सुलखा एपी फीडर, नंगला एपी फीडर, बहाला एपी फीडर और टीपी-9 अर्बन नए फीडर तैयार किए जाएंगे। इन फीडरों पर रणसी माजरी, पावटी, अलावलपुर, खिजुरी, बादौज, बिशनपुर, रायपुर, अलालपुर, धामलावास, टींट, पीथड़ावास, नांगल जमालपुर, बोहतवास, माखरिया, चिमनावास, जैतड़ावास, खरखड़ी, सुलखा, बालावास जाट, मामड़िया ठेठर, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, नांधा, बहाला, नयागांव जांटों वाला, गढ़ी, टीपी-नौ और झज्जर रोड को शिफ्ट किया जाएगा। इन गांव के नए फीडरों पर शिफ्ट होने के बाद पुराने फीडर पर ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी तथा सभी गांवों को सुचारु रुपये से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------
कोट
विभाग की ओर से फीडर पर काम किया जा रहा है। कुछ फीडरों का कार्य पूरा हो भी चुका है। खेतों फसलों के कारण काम थोड़ा धीमा हुआ है। बाकी फीडरों का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed