{"_id":"63b088cd6966bf194f62b604","slug":"inspirational-school-taught-education-to-students-respect-for-scavengers-rewari-news-rtk668017314","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, सफाईकर्मियों का सम्मान करने की सीख दे गई प्रेरक पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, सफाईकर्मियों का सम्मान करने की सीख दे गई प्रेरक पाठशाला
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में नए साल का आगाज व पुराने साल की गरिमामयी विदाई सामाजिक व सार्थक पहल के साथ प्रेरक पाठशाला के दो सत्रीय आयोजन के साथ दी गई। शनिवार का दिन केएलपी कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रेरक पाठशाला के माध्यम से नववर्ष के स्वागत को समर्पित रहा। नववर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन रेवाड़ी, प्रयत्न फाउंडेशन व एनी टाइम क्लासेज की ओर से प्रेमलता जैन ऑडिटोरियम में दो सत्रों में प्रेरक पाठशाला में जिला के विद्यार्थियों व जिले के सफाई कर्मचारियों से सीधा संवाद करते हुए सभी को नववर्ष की पूर्व संध्या पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं सहभोज के साथ दी गई।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपना समय जिला के सफाई कर्मचारियों के संग बिताया। उन्होंने कहा कि प्रेरक पाठशाला के माध्यम से सफाई कर्मचारियों में स्वाभिमान का संचार करना उद्देश्य रहा है और नई ऊर्जा व सार्थक संदेश के साथ सभी ने इस पाठशाला में रुचि दिखाते हुए नए साल पर नई उमंग के साथ कार्य करने का प्रण लिया है। डीसी ने अपने संदेश में कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का सबसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में समाज का फर्ज बनता है कि इन्हें व इनके कार्य को पूरी इज्जत के साथ देखा जाए। उन्होंने सीधा संवाद करते हुए भावुकता के साथ कहा कि सफाई कर्मचारी की कठिन व कठोर जिंदगी की कड़वी सच्चाई को समझें।
प्रेरक पाठशाला में देश की साफ-सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए आयोजित विशेष मोटिवेशन व आत्मसम्मान सेशन सफाई कर्मचारियों में मान-सम्मान, आत्मविश्वास, सकारात्मकता व जोश का संचार कर गया।
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत व रुचि अनुरूप करें अध्ययन : डीसी
प्रेरक पाठशाला में डीसी अशोक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रेरक पाठशाला में पहुंचने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपनी रुचि के अनुरूप उसी दिशा में मेहनत करेंगे तो निश्चित तौर पर सफलता उनके साथ रहेगी। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया गया कार्य बच्चों को भविष्य में सुखद अहसास कराता है और उनके साथ अभिभावकों को भी सफलता के मंत्र के साथ नई उम्मीद कायम रहती है। डीसी गर्ग व प्रेरक वक्ता डॉ. पीएस राठौर द्वारा प्रेरक पाठशाला में विद्यार्थियों व सफाई कर्मचारियों को शिक्षा व भविष्य को अगले पड़ाव पर पहुंचाने के गुरुमंत्र के साथ-साथ आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, इच्छाशक्ति व सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रेरक पाठशाला में विख्यात व प्रेरक वक्ता, लेखक व ऐनी टाइम क्लास के संस्थापक व सीईओ डॉ. पीएस राठौर ने विद्यार्थियों को अपने संदेश के साथ ही आध्यात्मिक तरीके से सभी सफाई कर्मचारियों को प्रेरक व्याख्यान दिए। प्रयत्न फाउंडेशन की संस्थापक उर्वशी शर्मा ने डीसी अशोक कुमार गर्ग की सकारात्मक सोच व जनसेवा को समर्पित दृष्टिकोण के चलते आयोजित हुई प्रेरक पाठशाला को एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जनसेवा को समर्पित हो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डीसी गर्ग समाज के लिए आदर्श हैं और उनकी कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। फाउंडेशन की ओर से उर्वशी शर्मा ने मुख्यातिथि डीसी अशोक कुमार गर्ग सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रजनी गर्ग, एसडीएम होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीईओ नसीब सिंह, बीईओ पृथ्वी सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, केएलपी कालेज शिक्षण संस्थान के प्रधान अमित कुमार, प्राचार्य अभय सिंह, समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता, एम.पी.गोयल, प्रदीप जैन, मनीष जैन सहित मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।