फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INSO demonstrated in IGU, raised the demand to increase LLB seats and start offline classes

सीटें बढ़ाने और ऑफलाइन कक्षा शुरू कराने की मांग, इनसो ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
INSO demonstrated in IGU, raised the demand to increase LLB seats and start offline classes
विवि में प्रदर्शन करते इनसो के कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में मंगलवार को छात्र संगठन इनसो ने प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने इस दौरान एलएलबी की सीटें बढ़ाने और ऑफलाइन कक्षाएं चलाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि सत्र 2019-20 में यूनिवर्सिटी में एलएलबी की 180 सीटें थीं। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लैब व टीचिंग स्टॉफ की कमी का हवाला देकर सीटों को घटाकर 60 कर दिया है। सीटें कम होने के कारण बहुत से विद्यार्थी दाखिले लेने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईजीयू में एलएलबी की सीटें कम होने के कारण विद्यार्थियों को दूसरे जिलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से पिछले काफी समय से सीटें बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। लेकिन विवि प्रशासन उनकी मांग को अनसुनी कर रहा था। जिसके चलते विद्यार्थियों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। उपाध्यक्ष राकेश ने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में नर्सरी कक्षा भी शुरू करा दी गई हैं। लेकिन कॉलेज व विश्वविद्यालय की कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं कराई गईं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने एलएलबी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन एसएस चाहर से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने बताया कि डिपार्टमेंट चेयरपर्सन ने एक सप्ताह के अंदर 20 सीटें बढ़ाने व बैठक आयोजित कर नियमित कक्षा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर विवि प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर एलएलबी विषय की सीटें नहीं बढ़ार्ईं तो विद्यार्थियों को मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर मनजीत, रोबिन, मनजीत, सौरभ, मनदीप, चंद्रकांत, रवि, विक्रांत, चंदन, सचिन, रोहित, मनीष, नीरू, विकास, दीपक, नीरज, प्रीतम, कृष्ण, दिनेश, आशीष शर्मा, नितिन, कर्म, महेश व रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed