Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INLD workers paid tribute on Devi Lal's death anniversary.

Rewari News: देवी लाल की पुण्यतिथि पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 06 Apr 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
INLD workers paid tribute on Devi Lal's death anniversary.
रेवाड़ी। गांव बालावास जाट में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवी लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्
बावल। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवी लाल की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बावल हलके के गांव बालावास जाट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नमन किया। इनेलो नेताओं ने कहा कि चौधरी देवी लाल ने अपना जीवन किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य, ट्रैक्टर करमुक्त करने और ग्रामीण विकास जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए। बुजुर्ग पेंशन, जच्चा-बच्चा भत्ता, बेरोजगारी भत्ता और विद्यार्थियों के लिए बस पास जैसी योजनाएं भी उनके योगदान का हिस्सा रहीं। इस मौके पर इनेलो ने रेवाड़ी अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र भी शुरू किया। जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने बताया कि यह केंद्र अभय सिंह चौटाला के निर्देश पर खोला गया है ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed