{"_id":"65bd32c851c8735d2308a279","slug":"informed-about-the-role-and-responsibilities-of-smc-rewari-news-c-198-1-rew1001-200352-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसएमसी की भूमिका व जिम्मेदारियों से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसएमसी की भूमिका व जिम्मेदारियों से कराया अवगत
Fri, 02 Feb 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार विद्यालय प्रबंधन समिति की तीसरी तिमाही के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष होशियार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में अनेक एसएमसी सदस्यों तथा अभिभावकों ने भाग लिया।प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमसी सदस्यों तथा अभिभावकों को विद्यालय में एसएमसी की भूमिका तथा जिम्मेदारियों से अवगत कराना है।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में एबीआरसी दिनेश कुमार ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत एसएमसी सदस्यों का तीसरी तिमाही प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से एसएमसी सदस्यों की भूमिका, जिम्मेदारियों, एसएमसी बैठक को बनाने के तरीकों, विद्यांजलि पोर्टल 2.0, एसएमसी पोर्टल पर पंजीकरण और प्रयोग, छात्रों का सीखना और परिणाम, विद्यालय विकास योजना आदि एजेंडों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य प्रशिक्षक ने समिति सदस्यों को अपने एसएमसी कार्यकाल के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा को पार कर अपनी जिम्मेदारी निभाने, विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसएमसी प्रभारी मुकेश कुमार, एसएमसी उपाध्यक्ष सुमन देवी, शिक्षाविद दयाराम आर्य, प्रवक्ता मनीषा शर्मा, रविंद्र कुमार, एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीरचंद, प्रदीप कुमार, गीता देवी, कृष्णा देवी, ममता देवी, सतीश कुमार सहित अभिभावक मीना शर्मा, राजन देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, रजनी आदि अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।