{"_id":"6952c7f4849c113ea90c27a9","slug":"information-on-hygiene-and-health-was-provided-to-girls-rewari-news-c-198-1-rew1001-231234-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बालिकाओं को दी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बालिकाओं को दी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की जानकारी
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ताओं के पहुंचने पर स्वागत करते स्कूल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हमारे विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनजीओ मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी की ओर से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रवीना ने कक्षा 5वीं से 12वीं तक की 203 छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सही जानकारी सरल, सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रदान की। उन्होंने विषय को अत्यंत संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हुईं।
कार्यक्रम में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता के महत्व को समझाने तथा स्वास्थ्य संबंधी सही आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता दिखाई।