Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information on five new processes under PPP will now be available on mobile.

Rewari News: पीपीपी में पांच नई प्रक्रियाओं की जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी

Fri, 13 Nov 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Information on five new processes under PPP will now be available on mobile.
कार्यालय में नागरिकों की जनसमस्याएं सुनते परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जुड़े कार्यों की जानकारी लेने के लिए अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हरियाणा सरकार ने पीपीपी की पांच और प्रक्रियाओं को एसएमएस सेवा से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

अब इन प्रक्रियाओं के तहत अनुरोध मिलने, स्वीकृत होने या अस्वीकृत होने की जानकारी सीधे संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर भेजी जाएगी। नई व्यवस्था के बाद पीपीपी से जुड़ी कुल 12 प्रक्रियाओं के संबंध में नागरिकों को मोबाइल संदेश मिलेंगे।
विज्ञापन

परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) के स्टेट कोऑर्डिनेटर (पब्लिक आउटरीच एवं मॉनिटरिंग) डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में नागरिकों की जनसमस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य आवेदन की स्थिति और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था में जन्मतिथि के सत्यापन और संशोधन, हरियाणा के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर माइग्रेशन, दूसरे राज्य में माइग्रेशन, मृतक दर्ज व्यक्ति को दोबारा जीवित दर्ज करवाने और नाम में बदलाव की प्रक्रिया शामिल की गई है। इन सभी मामलों में अनुरोध प्राप्त होने के साथ स्वीकृति या अस्वीकृति की सूचना भी एसएमएस से दी जाएगी।
डॉ. खोला ने बताया कि पहले से जारी व्यवस्था के साथ इन पांच प्रक्रियाओं को जोड़ने के बाद अब कुल 12 बिंदुओं पर नागरिकों को मोबाइल संदेश भेजे जा रहे हैं। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को अपने परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्यों की स्थिति जानने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाना है। परिवार पहचान पत्र पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डॉ. खोला ने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार पहचान पत्र में अपना मोबाइल नंबर सही और अपडेट रखें, ताकि विभाग की ओर से भेजे जाने वाले महत्वपूर्ण संदेश समय पर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed