फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information given to students in class readiness program

Rewari News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दी जानकारी

Sat, 05 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Information given to students in class readiness program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। मीडिया प्रभारी अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि कक्षा तत्परता कार्यक्रम प्रभारी विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा की अगुवाई में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने बीकानेर के माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर जानकारी हासिल की।

उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में आयोजित मेले का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि नवरात्र में माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन कर आशीर्वाद लेने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। विद्यार्थियों ने मंदिर पहुंचकर माता मनसा देवी के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित कक्षा तत्परता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी प्रदान कर अगली कक्षा के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, हिंदी अध्यापिका मंजू लता, गणित अध्यापिका पूनम देवी, संस्कृत अध्यापिका प्रिया देवी, कला अध्यापक नरेंद्र सिंह विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed