फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information given to students about crime prevention

Rewari News: विद्यार्थियों को दी अपराध से बचाव की जानकारी

Fri, 26 Jul 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Information given to students about crime prevention
फोटो : 07रेवाड़ी। थाना जाटूसाना निरीक्षक सीमा कुमारी बच्चों को संबोधित करते हुए। स्रोत : पीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाटूसाना में पुलिस की ओर से वीरवार को लगाई गई पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न अपराध, अपराध से बचाव और तीन नए कानून की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
निरीक्षक सीमा कुमारी व उनकी टीम ने विद्यार्थियों और स्टाफ को नए कानून के बारे में बताया। पुलिस टीम ने विभिन्न अपराधों के लिए नए कानून के तहत सजा के प्रावधान, पाक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम के बारे में बताया। सीमा कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़ित को मुकदमे की प्रगति बारे में एसएमएस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से 90 दिनों के अंदर जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

नए कानूनों के लागू होने पर ट्रायल कोर्ट को हर फैसला अधिक से अधिक तीन वर्ष में देना होगा। महिला विरुद्ध अपराध से संबंधित मामलों में 60 दिन के अंदर जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश करना होगा। दोषी द्वारा चालान की प्रति प्राप्त करने उपरांत 60 दिन के अंदर-अंदर न्यायालय में चार्जशीट करना अनिवार्य होगा। नए कानून के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक माध्यम-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही रिकॉर्ड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed