फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information about the history, vision and mission of the university

Rewari News: विश्वविद्यालय के इतिहास, दृष्टिकोण व मिशन के बारे में दी जानकारी

Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about the history, vision and mission of the university
इंडक्शन कार्यक्रम में जानकारी देते वक्ता। स्रोत : विवि​
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित बीफार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन दीक्षा ने किया।
विज्ञापन


अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार ने शिक्षा एवं अनुसंधान में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद डॉ. निर्मला यादव ने छात्रों को विश्वविद्यालय के इतिहास, दृष्टिकोण व मिशन के बारे में जानकारी दी और उन्हें परिसर में उपलब्ध अवसरों को समझने में मदद की।
विज्ञापन


डॉ. हेमंत केएस यादव ने छात्र जीवन में संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया और कठिन शैक्षणिक यात्रा के दौरान स्वास्थ्य पर जोर दिया। डॉ. सोनाली बत्रा ने विभाग के संकाय का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया और प्रत्येक सदस्य की शिक्षण और शोध विशेषज्ञता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. स्नेह लता ने छात्रों को शैक्षणिक स्कीम एंड आर्डिनेंस और उपस्थिति नियमों के बारे में मार्गदर्शन दिया और सुनिश्चित किया कि उन्हें संस्थागत नियमों की अच्छी जानकारी हो।
इस सत्र में डॉ. ज्योति राठी भी शामिल हुईं जिन्होंने फार्मेसी के क्षेत्र पर बात की, उभरते कॅरिअर के अवसरों और स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।


कार्यक्रम का समापन डॉ. बीना के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों, संकाय सदस्यों और छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed