{"_id":"68c06b826e39046b2203e6ae","slug":"information-about-prevention-of-hiv-aids-through-poster-rewari-news-c-198-1-rew1001-225463-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोस्टर के माध्यम से एचआईवी एड्स से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोस्टर के माध्यम से एचआईवी एड्स से बचाव की जानकारी
Tue, 09 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 26एचआईवी एड्स से बचाव को लेकर पोस्टर बनाकर जानकारी देते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में रेड क्रॉस के तत्वाधान में एचआईवी एड्स पर पोस्टर मेकिंग और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव के दिशा-निर्देश में एवं रेड क्रॉस इंचार्ज प्रियंका कुमारी द्वारा संचालित किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पोस्टरों के माध्यम से एचआईवी एड्स से बचाव, जानकारी, सुरक्षित व्यवहार, समय पर टेस्ट और इलाज के महत्व पर जोर दिया। छात्रों ने रचनात्मक ढंग से संदेश दिए कि किस प्रकार समय रहते सावधानी बरतकर इस रोग से बचा जा सकता है।
प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अपेक्षा दूसरे स्थान पर रही और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय पर एड्स की जांच करवाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करें।