{"_id":"699b43a1d6831e9a7a09a731","slug":"information-about-prevention-of-diseases-rewari-news-c-198-1-rew1001-233985-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बीमारियों से बचाव के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बीमारियों से बचाव के बारे में दी जानकारी
Sun, 22 Feb 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी में सेवानिवृत्त पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस से संबद्ध सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के अनुरोध पर आयोजित इस शिविर में मरीजों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद तंवर ने किया। संघ के अध्यक्ष टीपी शर्मा और जोनल अध्यक्ष केके सक्सेना ने मेडिकल टीम का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन किया।
विशेषज्ञों ने कुल 107 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। जिन मरीजों को दवाइयां लिखी गईं, वे रेलवे अस्पताल से उपलब्ध कराई गईं।
विशेषज्ञों ने हृदय, हड्डी एवं स्त्री रोग संबंधी बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संघ की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
संघ ने सरकार से मांग की है कि 25 फरवरी को प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग की बैठक में पेंशनरों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता पर जोर दिया।