{"_id":"582ca5a94f1c1b57368ffc4e","slug":"indrjeet-singh-rao-said-amethi-baypas-cm-money-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव बोले बाईपास बनवा दो, सीएम बोले पैसा दिलवा दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव बोले बाईपास बनवा दो, सीएम बोले पैसा दिलवा दो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदी दिवस पर हुई रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और राव इंद्रजीत सिंह अलग ही अंदाज में दिखे। सीएम के भाषण से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जिन मांगों को लेकर उन पर तंज कसा अपनी बारी आने पर उन्होंने गेंद केंद्रीय मंत्री के ही पाले में डाल दी। ऐसा कर सीएम ने राव की गेंद सिक्सर मार दिया।
रेवाड़ी के लिए प्रस्तावित घोषणाओं से नाराज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंच से दो साल होने पर बावल के मनेठी में बनने वाले एम्स और रेवाड़ी बाईपास पर अभी तक काम शुरू नहीं होने की बात कही थी। नाराज केंद्रीय मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि दो साल पूर्व बावल में हुई रैली में सभी लोग खुश होकर गए थे लेकिन वहां से सीएम की घोषणा के अनुसार अभी तक कुछ नहीं हुआ। लोग अब हमसे उसका जवाब मांगते हैं। इसके लिए कई बार मैंने सीएम से चर्चा भी की। चिट्ठी पत्री भी हुई लेकिन कुछ बात नहीं बनी। अब लगता है कि अब हमें चर्चा छोड़ और हथकंडे अपनाने पड़ेंगे।
खट्टर ने दिया मनोहर अंदाज में जवाब
अपनी बारी आने पर सीएम ने पहले तो प्रदेश के सभी विषयों और सरकारी योजनाओं पर बात रखी। वहीं केंद्रीय मंत्री की मांग पर उन्होंने कहा कि आप केंद्र में प्रदेश के नुमाइंदे हैं। प्रत्येक प्रदेश में एम्स की एक शाखा बननी है। हरियाणा मेें यह बावल के मनेठी में तय हुई है। वहीं बाईपास मामले में कहा कि अब इस पर लागत करीब 800 करोड़ रुपये की आनी है। आप हमें पैसा दिलवा दो हम जल्द से जल्द सूद के साथ इसे जमा करा देंगे। आप जहां कहेंगे वहीं बैठ जाएंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
फिर कराया अपनी शक्ति का अहसास
केंद्रीय मंत्री ने रैली में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के सामने अपनी पूरी शक्ति का अहसास कराया। रैली में स्वयं सहित तीन सांसद, छह विधायक और तीन विधायक राजस्थान से बुलाकर अपनी ताकत दिखाई। यही कारण रहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी रैली की तारीफ किए बना नहीं रह सके। गृहमंत्री ने तो यहां तक कहा कि वह अमूमन पगड़ी नहीं पहनते हैं लेकिन अहीरवाल में शहीदों के सम्मान की इस पगड़ी को वे जरूर पहनेंगे। इसी के साथ वे पूरे समय पगड़ी में ही दिखे।
पीडब्ल्यूडी मंत्री और शहर विधायक ने बनाई दूरी
रैली से पूर्व जिस तरह से कयास लगाए जा रहे थे। ठीक वैसा ही हुआ। शहर विधायक विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास रैली से दूर चंडीगढ़ में ही रहे। उन्होंने बताया कि उन्हें रैली को कोई निमंत्रण नहीं मिला। हां एक पास और गाड़ी पर चिपकाने के लिए स्टीकर जरूर ऑफिस आया है। इसे ही निमंत्रण कहते हैं तो जरूरी मिला है। वरना कार्यक्रम मेरे हलके में होने के बाद भी मुझे कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। उधर, रैली में केंद्रीय मंत्री के विरोधी माने जाने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह भी नदारद रहे। इससे भी भाजपा की खेमे की राजनीति फिर जाहिर हो गई।