फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   indiscriminate firing on job

प्रॉपर्टी विवाद में मंडी पहुंचे बदमाश, बोले- आम छोड़ गोलियां खा और

Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
indiscriminate firing on job
शहर के बावल रोड स्थित आठ जून को हुए डबल मर्डर के ठीक एक माह बाद प्रॉपर्टी विवाद में बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लोगों की भीड़ के बीच शहर की बिठवाना सब्जी मंडी में आढ़ती विकास यादव से पहले आम के रेट पूछे तथा उसके बाद लगातार 8 राउंड फायर कर दिए, जिसमें एक गोली विकास की गर्दन में घुस गई तथा एक बाजू में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मंडी में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्तौल हवा में लहरातेेे हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, मॉडल टाउन थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। घायल आढ़ती को उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को काबू करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बावल रोड स्थित बिठवाना सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। युवक बाइक को मंडी के पीछे वाले बंद गेट के बाहर खड़ी कर दीवार फांदकर अंदर आए थे। तीनों युवक सीधे विकास की आढ़त पर गए तथा कुर्सी पर बैठे विकास पर एक के बाद 8 गोलियां दाग दी। विकास के साथ उसकी साथी विक्की भी बैठा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अचानक हुए हमले के बाद विकास मंडी में रखे कैरेट के पीछे छुप गया। इसी दौरान उसे दो गोली लगी। गोली लगने से घायल आढ़ती को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

बदमाशों ने पहले आम के रेट पूछे
आढ़त पर पैदल आए बदमाशों ने विकास से आम के रेट पूछे। इस विकास ने कहा कि ले लो भाई, भाव तो ठीक लगा लेंगे। इसके बाद बदमाशों ने कहा पहले गोली ले ले। हमला हुए हमले में कुसी पर बैठा विकास पीछे लुढ़क गया, जिससे गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद उठकर वह मंडी में रखे कैरेट के पीछे छुप गया। इस दौरान उसे दो गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदयावास की प्रॉपटी पर है विवाद
बताया जा रहा है गांव पदैयावास में विकास का एक प्लाट हैै, जिस पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उसे कुछ माह पूर्व धमकी भी मिल चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि इसमें उनका समझौता भी हो चुका है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
ठीक एक माह पूर्व हुआ था डबल मर्डर
बतादें कि 8 जून को शहर के बोलनी रोड पर कार सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर ताबडतौड़ गोलियों चलाकर हत्या कर दी थी। सरेआम में हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
डबल मर्डर में पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी
आठ जून को शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर गैंगवार में अमित गुर्जर सहित दो की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें साजिश कर्ता एक महिला व मुख्य आरोपी को शरण देने के आरोप में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां जरूर की है, लेकिन एक माह बीज जाने के बाद भी मुख्य आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। लंबे समय से शहर में शांति के बाद फिर से गैंगवार शुरू होना जिला की शांति के लिए चिंता का विषय है और पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

जल्द करेंगे गिरफ्तारी: एसपी
एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो गोली विकास को लगी है। प्रॉपटी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed