{"_id":"68a618784443c1ba87051948","slug":"indian-knowledge-tradition-is-balanced-in-the-field-of-management-acharya-divya-prakash-rewari-news-c-198-1-rew1001-224424-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ज्ञान परंपरा प्रबंधन के क्षेत्र में संतुलित : आचार्य दिव्य प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रबंधन के क्षेत्र में संतुलित : आचार्य दिव्य प्रकाश
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: विवि
- फोटो : ई रिक्शा पलटने से घायल बुजुर्ग।
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में माइंडफुलनेस के साथ प्रबंधन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आचार्य दिव्य प्रकाश ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा न केवल आंतरिक शांति प्रदान करती है बल्कि प्रबंधन के क्षेत्र में भी संतुलित और उचित निर्णय लेने की प्रेरणा देती है।
विभाग की अध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने आचार्य दिव्य प्रकाश का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रबंधन विभाग ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी पाठ्यक्रम तैयार किए हैं जिनमें भारतीय ज्ञान परंपरा को विशेष रूप से शामिल किया गया है।
इसी के तहत विद्यार्थियों में उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा की समझ विकसित करने हेतु इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं।
आधुनिक प्रबंधन में सजगता को शामिल कर विद्यार्थी एक बेहतर नेता और निर्णयकर्ता बन सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के शिक्षकों में डॉ. ऋतु बजाज, डॉ. भारती, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. सुषांत यादव, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. कंवर सिंह और डॉ. सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।