फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increasing costs due to increase in diesel-petrol prices: Vijay

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से बढ़ रही लागत : विजय

Thu, 21 May 2026 04:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Increasing costs due to increase in diesel-petrol prices: Vijay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राष्ट्रीय नवचेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय सोमाणी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, महंगाई और उसके कृषि तथा ग्रामीण जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई है।
कहा कि ईंधन की कीमतें केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं हैं। इसका सीधा असर खेती, खाद्यान्न ढुलाई, सिंचाई, उर्वरक और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की लागत पर पड़ता है। जब डीजल महंगा होता है तो ट्रैक्टर, पंपसेट और मंडियों तक माल पहुंचाने का खर्च बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का किसान पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं, बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागत से जूझ रहा है। ऐसे में ईंधन पर अत्यधिक कर का बोझ उसकी लागत बढ़ा देता है। सरकार को चाहिए कि वह कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले डीजल पर विशेष रियायत दे या कृषि क्षेत्र को ईंधन कर से आंशिक राहत प्रदान करे, ताकि उत्पादन लागत कम हो और किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमाणी ने कहा कि महंगाई सीधे लोगों की थाली, बच्चों की शिक्षा और परिवार की बचत पर असर डालती है। ऐसे में राजस्व वृद्धि के साथ-साथ जनकल्याण का संतुलन बनाना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों की संरचना पर पुनर्विचार करें और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed