फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increased chill due to icy winds, minimum temperature recorded at 2.5 degree Celsius

Rewari News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Fri, 06 Jan 2023 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Increased chill due to icy winds, minimum temperature recorded at 2.5 degree Celsius
शुक्रवार सुबह छाया कोहरा। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में पड़ रही कड़ाके ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह कोहरा छाने से न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.5 और अधिकतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

8 बजे के बाद शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र में वीरवार की रात को सबसे ज्यादा कोहरा दिखाई दिया। आधी रात ही सड़कों पर घना कोहरा दिखने लगा। सुबह होते-होते सड़कों पर सिर्फ कोहरे की सफेद चादर ही नजर आई। कुछ इलाकों में दृश्यता महज 10 मीटर ही रही, जिसकी वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग अलग-अलग जगह ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे बैठे दिखे।
विज्ञापन

वीरवार को न्यूनतम तापमान था दो डिग्री सेल्सियस
नए साल में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हुई, लेकिन सोमवार व मंगलवार को दो दिन पहले ठंड से लोगों को राहत मिल गई। 3 जनवरी के बाद फिर से कड़ाके की ठंड की शुरुआत हुई और न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान लगातार गिरता चला गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 25 दिसंबर को 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
पिछले दो दिनों की बात करें तो दिन में चलने वाली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया हुआ है। शुक्रवार की सुबह सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर नजर आई। शहर से बाहर हाईवे पर हालात और भी ज्यादा खराब दिखे। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही, जिसकी वजह से लोगों को वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 जनवरी तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।

अभी ठंड से राहत के आसार नहीं
लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी दिन में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों तक क्षेत्र में इसी तरह ठंड के सभी रंग देखने को मिलेंगे, लेकिन 8 जनवरी से एक सप्ताह 15 जनवरी के दौरान लगातार एक बाद एक तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना बन रही है और इस दौरान संपूर्ण मैदानी राज्यों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed