फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Incident of theft increased in the district, four bikes stolen in a day

जिले में बढ़ी चोरी की वारदात, एक दिन में चार बाइकें चोरी

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Incident of theft increased in the district, four bikes stolen in a day
जिले में बाइक चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी कर ली हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला सीकर के गांव जैतपुर निवासी हीरालाल ने बताया कि वह सुठाना गांव में रहकर परचून की दुकान चलाता है की हुई है। 30 अक्तूबर को वह यहां रहने वाले यूपी के कानपुर जिले के सुनील कुमार की बाइक लेकर गया था। वापस आने के बाद मकान के अंदर गैलरी में खड़ी कर दी थी। सुबह उठा तो बाइक गायब मिली। दूसरी वारदात में मोहल्ला कुंडावाली गली निवासी सुरेश शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बाइक 1 नवंबर को सुबह घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन रात में करीब साढ़े 12 बजे देखी तो उसकी बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने भाड़ावास पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी। तीसरी वारदात में शहर के सेक्टर-4 से बाइक चोरी हुई है। हितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-4 में रहता है और पंचकूला परीक्षा देने के लिए गया था। वापस आए तो घर के अंदर खड़ी बाइक गायब मिली। चौथी वारदात में चोर गांव गढ़ी बोलनी से एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गए। शिकायतकर्ता जिला अलवर के गांव खानपुर मेवात निवासी समसुद्दीन ने बताया कि उसका सेटरिंग का काम है। उसने गढ़ी निवासी रमेश के घर के बाहर बाइक खड़ी की थी और फिर काम पर लग गया। दोपहर को बाहर आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed