{"_id":"6aaecfd3c1cf3ee27908e562","slug":"inauguration-of-the-new-building-of-tahna-dipalpur-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-245719-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टहना दीपालपुर स्कूल के नए भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टहना दीपालपुर स्कूल के नए भवन का उद्घाटन
Sat, 19 Sep 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिला पार्षद सरोज मेहरा नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करतीं। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। ग्राम टहना दीपालपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया। जर्जर घोषित पुराने भवन को ध्वस्त किए जाने के बाद ग्राम पंचायत के प्रयासों से नए भवन का निर्माण कराया गया। इसका उद्घाटन यज्ञ के साथ किया गया।
जिला पार्षद सरोज मेहरा ने रिबन काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यालय परिसर के सुंदरीकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी धनीराम मेहरा ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की बुनियाद है। अभिभावकों और ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विद्यालय के मुख्य अध्यापक मुकेश कुमार ने ग्राम पंचायत और सरपंच सरोज देवी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नया भवन विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। इस दौरान दयाराम आर्य, जितेंद्र, अशोक कुमार, श्रीराम, गुलशन, सुभाष, अरविंद, विजय सिंह, श्रीप्रकाश, ग्राम सचिव मनीष कुमार, पंच सुभाष सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।