फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inauguration of gymnasium and digital library built with Rs 1.10 crore

Rewari News: 1.10 करोड़ से बनी व्यायामशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Mon, 08 Jan 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of gymnasium and digital library built with Rs 1.10 crore
गांव अलावलपुर में व्यायामशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री। स्रोत : डीपी
बावल। जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव अलावलपुर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यायामशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बावल पूर्व की सरकारों के समय प्रदेश का एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था। पिछली सरकारों ने बावल को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें आज यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि वर्तमान सरकार के समय में बावल क्षेत्र की गिनती प्रदेश के उभरते हुए क्षेत्र के रूप में होती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में प्रदेश सहित बावल क्षेत्र के लिए नई-नई योजनाएं बनाकर इसका विकास किया जा रहा है। आज बावल क्षेत्र की गिनती औद्योगिक नगरी के रूप में होती है। सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जो कार्य कर रही है वे हरियाणा प्रदेश सहित बावल की तस्वीर और तकदीर को बदलने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार बावल को उसका पुराना वैभव फिर से दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed