{"_id":"6ae63f2cb2be9c956206d4aa","slug":"in-the-youth-parliament-students-emphasized-curbing-substance-abuse-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248058-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने नशे पर अंकुश लगाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने नशे पर अंकुश लगाने पर दिया जोर
Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवा संसद कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी सुमित यादव व अन्य। स्रोत
रेवाड़ी। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय के तहत शनिवार को गांव बासदूदा स्थित एक निजी स्कूल में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नशे की समस्या को गंभीर बताते हुए इस पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।
इस दौरान जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें सक्रिय करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
संस्था की निदेशक मुकेश ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्त युवा विषय पर डेमो संसद का मंचन किया। कार्तिक, जयंत, हर्ष, प्रिंस, प्रियांशु, पायल, गीतिका, कशिश और महक ने विभिन्न संसदीय दायित्व निभाते हुए नशे की समस्या पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से युवाओं को जागरूक कर इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाया जा सकता है।
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। यतिन चरण ने हरियाणवी संस्कृति और नशे के दुष्परिणामों पर आधारित काव्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन जयंत ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
इस अवसर पर विनय राव, सुशील, उपप्रधानाचार्य प्रभा, मुनेश, आकाश, मीना, पवन, रितु, दौलत, महेश, मनोज, मयंकपाल सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।