फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In the name of getting a job in Municipal Corporation, two and a half lakhs cheated from the student

नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर छात्र से सवा दो लाख ठगा

Wed, 08 Jun 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job in Municipal Corporation, two and a half lakhs cheated from the student
दिल्ली रोड निवासी एक व्यक्ति ने गुरुग्राम नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अजय नगर निवासी एक छात्र से 2.25 लाख रुपये ठग लिए। उसने न तो नौकरी लगवाई और न ही अब उसके रुपये वापस कर रहा है। छात्र रवि ने ठगी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में एक बाइक फाइनेंस कराने व नौकरी के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व पहचानपत्र देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अजय नगर निवासी रवि ने कहा है कि वह बीए का छात्र है। उसके दोस्त इंद्रा कॉलोनी निवासी सोनू ने उसकी मुलाकात दिल्ली रोड पर केएलपी कॉलेज के निकट रहने वाले अमन चावरिया से कराई थी। अमन ने खुद को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का महामंत्री बताया था। अमन ने उसे गुरुग्राम में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और दो लाख रुपये की मांग की। 28 सितंबर 2020 को अमन चावरिया उससे 50 हजार रुपये नकद ले गया। अगले दिन वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर गुरुग्राम ले गया ओर सरकारी अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया। अमन ने उसे गुरुग्राम नगर निगम में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दो बार में 95 हजार रुपये और ले लिए और उसे कभी गुरुग्राम तो कभी मानेसर स्थित निगम कार्यालय में घुमाता रहा। चार-पांच माह तक जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अमन से अपने रुपये वापस मांगे। दो मार्च 2021 को अमन ने नौकरी के लिए 50 हजार रुपये और मांगे। 50 हजार रुपये लेने के बाद एक लैटर व पहचान पत्र देकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा। वह लैटर और पहचान पत्र लेकर गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय में गए तो पता लगा कि दोनों ही कागजात फर्जी हैं। उन्होंने आरोपी से बात की तो उसने मोटरसाइकिल फाइनेंस कराने पर नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने उससे 30 हजार रुपये मंगाए और कागजात पर हस्ताक्षर करा कर एजेंसी से मोटरसाइकिल फाइनेंस करा दी और मोटरसाइकिल भी अपने पास ही रख ली। न तो उनसे लिए रुपये लौटाए और न ही नौकरी मिली। रवि ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश के बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed