फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In Katha, within two days, gold chains of 16 women were broken, the female thief was caught red handed.

Rewari News: दो दिन के अंदर कथा में 16 महिलाओं की सोने की चेन टूटी, महिला चोर को रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 22 Mar 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
In Katha, within two days, gold chains of 16 women were broken, the female thief was caught red handed.
रेवाड़ी। सेक्टर-18 में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के बीच एक के बाद एक महिलाओं की सोने की चेन टूट रही है। 40 हजार से ज्यादा की भीड़ में स्नेचिंग गिरोह ने 5 और महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इस बीच चेन तोड़कर भाग रही महिला चोर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। दो दिन के अंदर 16 महिलाओं की सोने की चेन टूट चुकी है। रेवाड़ी शहर की सनसिटी में रहने वाली महिला नन्गोबाई ने बताया कि वह सेक्टर-18 में चल रही कथा सुनने के बाद देर शाम वह पंडाल से बाहर निकल रही थी। तभी भीड़ ज्यादा होने के कारण किसी ने उसके गले पर झपट्टा मारा और उसकी 20 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली। इसी दौरान कंपनी बाग निवासी मंजूलता और कुशुमलता, अंसल टाउन निवासी सावित्री की भी सोने की चेन टूट गई। एक साथ चार महिलाओं की चेन टूटने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अभी जांच की कर रही थी कि शहर से सटे गांव जाटूसवास निवासी सुनीता के पीछे से गले पर झपट्टा मार कर एक महिला ने सोने की चेन तोड़ ली। सुनीता ने शोर मचाया तो अन्य महिलाओं ने भाग कर आरोपी महिला को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ी गई महिला का नाम सुमनी बताया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत आरोपी महिला को हिरासत में लिया और उससे सोने की चेन बरामद कर ली। आरोपी महिला के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन





वर्जनमामले में जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है। जो शिकायतें आ रही है, मामले दर्ज किए जा रहे हैं।-संजय कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed