{"_id":"683c9a69d07c5c5dd60a3e6d","slug":"in-19-months-70-of-the-renovation-work-of-solharahi-and-bada-talab-has-been-completed-rewari-news-c-198-1-rew1001-220409-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उन्नीस माह में 70 फीसदी हुआ सोलहाराही व बड़ा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उन्नीस माह में 70 फीसदी हुआ सोलहाराही व बड़ा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य
Sun, 01 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 4सेक्टर 1 स्थित सोलहाराही तालाब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में स्थित प्राचीन सोलहाराही और बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। यह कार्य अक्तूबर 2023 शुरू हुआ था लेकिन 19 माह में सिर्फ 70 फीसदी कार्य हुआ है। अभी 30 फीसदी कार्य बाकी है। दोनों तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।
श्रमिकों की कमी के चलते पहले जीर्णोद्धार का कार्य धीमा पड़ गया था। अब देरी होते देख सोलहाराही व बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाई गई है। दोनों तालाबों का सुंदरीकरण होने के बाद इनकी सुंदरता बढ़ जाएगी। दोनों तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है।
अभी तालाबों को प्राचीन स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। तालाबों की मरम्मत कार्य के बाद रंगरोगन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद तालाबों में साफ पानी भरा जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से तालाबों में नाव चलाने की भी योजना है।
विज्ञापन
दोनों तालाबों में सिंचाई विभाग की ओर से पानी भरा जाएगा। इसके लिए सोलहाराही तालाब में पाइपलाइन डाली जा चुकी है। बड़ा तालाब तक पाइप डालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पर 3.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी का कहना है कि तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दो महीने में बाकी बचे 30 फीसदी कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे।
आकर्षक लाइट से जगमग होंगे तालाब
बड़ा तालाब के नाम से विख्यात तेज सरोवर व सेक्टर-1 स्थित सोलहराही तालाब में चारों ओर नए सिरे से घाट, छतरियां व सीढ़ियां बनाई गई हैं। तालाब के पास लोगों के बैठने के लिए छतरियां बनाई गई हैं। जीर्णोद्धार के बाद दोनों तालाबों के चारों ओर लाइट लगाई जाएगी। तालाबों की दीवारों का ऐतिहासिक रूप देने के लिए राजस्थान से मंगवाएं गए पत्थर लगाए गए हैं। बड़ा तालाब व सोलहराही तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पीडब्ल्यूडी और बी एंड आर विभाग की ओर से कराया जा रहा है।
वर्जन
दोनों तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य तेज गति से चल रहा है। काफी हद तक कार्य पूरा हो चुका है। अब जो कार्य बचा हुआ उसे भी जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।- सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।