फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IMA Rewari wins eight medals at the state-level annual sports competition.

Rewari News: राज्यस्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में आईएमए रेवाड़ी ने जीते आठ पदक

Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
IMA Rewari wins eight medals at the state-level annual sports competition.
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते आईएमए रेवाड़ी के सदस्य। संघ
रेवाड़ी। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता (स्पर्धा-2026) में आईएमए रेवाड़ी के चिकित्सकों ने आठ पदक जीते। इनमें चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आईएमए रेवाड़ी के चिकित्सकों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बैडमिंटन में डॉ. एसपी यादव, डॉ. रमेश यादव और डॉ. ललित सक्सेना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के बैडमिंटन में डॉ. मोक्ष अरोड़ा, डॉ. लोकेश और डॉ. रोहन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की रिले दौड़ में डॉ. एनएस यादव, डॉ. रमेश यादव, डॉ. एसपी यादव और डॉ. ललित सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता। लॉन टेनिस में डॉ. अनिमेष यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में डॉ. एनएस यादव ने रजत, जबकि तैराकी में कांस्य पदक जीता। मिश्रित युगल टेबल टेनिस में डॉ. मनीष कुमार और डॉ. मीनाक्षी यादव ने कांस्य तथा टेबल टेनिस में डॉ. मनीष कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि खेल स्वस्थ और संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सकों के व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद आईएमए की ओर से उन्हें खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. शिवरतन यादव ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी बढ़ाते हैं। स्वस्थ चिकित्सक स्वस्थ समाज के निर्माण में बेहतर योगदान दे सकते हैं।


विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्य संरक्षक डॉ. नीलम यादव, डॉ. पूनम यादव, स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ. कंचन यादव, डॉ. स्नेहा, डॉ. प्रशांत, डॉ. एके सैफली सैनी, डॉ. दीपक सहित आईएमए के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed