{"_id":"5ea71a248ebc3e903e7197ec","slug":"igu-take-decision-83-resource-person-dismiss-service-rewari-news-rtk5526325139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया सेशन कब शुरु होगा ये पता नहीं, आईजीयू ने की अनुबंध पर लगे रिसोर्स पर्सन की 30 अप्रैल से सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया सेशन कब शुरु होगा ये पता नहीं, आईजीयू ने की अनुबंध पर लगे रिसोर्स पर्सन की 30 अप्रैल से सेवा समाप्त
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन, आईजीयू।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) मीरपुर की ओर से विवि में अनुबंध आधार पर लगे 83 रिसोर्स पर्सन (सहायक प्रोफे सर) की सेवाएं 30 अप्रैल से समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक(रिसोर्स पर्सन) एसोसिएशन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते ये नहीं पता कब नया सत्र शुरू होगा, ऐसे में इनकी सेवाएं समाप्त करना तर्कसंगत नहीं है। विवि प्रशासन को इस पर तुरंत विचार करते हुए सभी की सेवाएं जारी रखनी चाहिए, ताकि विवि के काम के साथ-साथ इनके जीवन पर भी लॉकडाउन के दौरान विपरीत प्रभाव न पड़े। एसोसिएशन की ओर से यह भी कहा गया है कि वे लगातार विद्यार्थियों को घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। ऐसे में छुट्टियों के दौरान भी उनके कुछ काम दिया जा सकता है।
26 अप्रैल को डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से विवि के सभी डिपार्टमेंट के एचओडी को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रवेश पुस्तिका के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2019-20 तय समयनुसार 30 अप्रैल 2020 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में टीचिंग कक्षाएं पूरी होने के चलते 30 अप्रैल के बाद सभी रिसोर्स पर्सन(अनुबंध) की सेवा समाप्त की जाएंगी। ऐसे सभी लोगों को मेल व फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी जाए।
पहले दो माह के दौरान ट़्यूशन मिल जाते थे, इस बार क्या करेंगे?
विवि में कुछ ऐसे भी रिसोर्स पर्सन हैं जो बीते सात साल से यहीं पर शिक्षण का काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि उनका जीवन-यापन पूरी तरह से विवि पर ही आधारित है। बीते सालों में छुट्टियों के दौरान ट्यूृशन मिलने से काम चल जाता था, लेकिन इस बार तो लॉकडाउन होने के चलते ऐसा भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
पीएम-सीएम का संदेश, मजदूरों तक को नहीं हटाना
आईजीयू रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन की प्रेसिडेंट कर्मवती ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने संदेश दिया था कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाना चाहिए। लेकिन दूसरी ओर सरकारी विवि में शिक्षकों को ही हटाने का काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस बार सेशन कब शुरू होगा इस पर संशय बना हुआ है। सितंबर में सेशन शुरू हुआ तो चार माह खाली रहने से 83 परिवारों पर संकट आ जाएगा। ऐसे में विवि को शिक्षकों के हितों को देखते हुए अपने निर्णय को वापस लेना चाहिए।
गर्मी की छुट्टियों का दिया गया है ब्रेक
आईजीयू वीसी के प्रतिनिधि प्रो. एसएस चाहर ने बताया कि नियमानुसार ही रिसोर्स पर्सन को गर्मियों की छुट्टी का ब्रेक दिया गया है। जैसे ही सेशन शुरू होगा सभी को बुला लिया जाएगा। लॉकडाउन को इससे जोड़ना गलत है।