फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU students went on an educational tour.

Rewari News: आईजीयू के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Sat, 19 Sep 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
IGU students went on an educational tour.
एनबीआरसी का शैक्षणिक भ्रमण करते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से मानेसर स्थित राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (एनबीआरसी) का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. मिगलानी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक और शोध आधारित अनुभव से जोड़ना जरूरी है। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा विशेषज्ञों से जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। एनबीआरसी में विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने विद्यार्थियों को न्यूरॉन्स, तंत्रिका तंत्र तथा सीखने, स्मृति, भावनाओं, निर्णय लेने और भाषा नियंत्रण में मस्तिष्क की भूमिका के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न जीवों के मस्तिष्क के नमूनों का अवलोकन भी किया। उन्हें न्यूरोइमेजिंग, डेटा संग्रहण, प्रयोगात्मक अध्ययन और वैज्ञानिक नैतिकता से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


व्यावहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु पुरी ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन और अनुसंधान की भावना विकसित करते हैं। विभाग के डॉ. सतीश कुमार, रोहित कुमार, कनक, शोधार्थी पारुल और भूमिका भी विद्यार्थियों के साथ रहे। भ्रमण का संयोजन डॉ. संदीप कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed