फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU released revised datesheet, UG and PG examinations will start from 27

Rewari News: आईजीयू ने जारी की संशोधित डेटशीट, 27 से शुरू होगी यूजी व पीजी की परीक्षाएं

Wed, 21 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
IGU released revised datesheet, UG and PG examinations will start from 27
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) प्रशासन ने स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं अब 27 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं सत्रों में आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जानककारी के अनुसार आईजीयू की ओर से 13 दिसंबर को परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। विवि प्रशासन की ओर से जारी नोटिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में 20 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होनी थी। 15 दिसंबर को आईजीयू परिसर में विद्यार्थियों ने संशोधित डेटशीट जारी करने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए संशोधित डेटशीट जारी कर दी हैं। अब यूजी की परीक्षाएं 20 दिसंबर की जगह 27 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी तक चलेगी। इसके अलावा विवि प्रशासन ने स्नातकोत्तर विषय की डेटशीट जारी कर दी हैं। यह परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। हालांकि अभी विवि प्रशासन ने परीक्षा सेंटर नहीं निर्धारित किया हैं। परीक्षा सेंटर बिल्डिंग नोटिस व रोल नंबर के साथ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

यूजी परीक्षा का शेड्यूल
-डीपीईएड दो साल के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी।
-एलएलबी पांच साल के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा का समय 2 से 5 बजे तक का रहेगा।
-एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से 16 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ली जाएंगी।
-एलएलबी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 29 दिसंबर से 13 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-एलएलबी नौंवे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीएससी (पास) कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक दोपहर दो से पांच बजे तक ली जाएंगी।
-बीएससी (पास) कोर्स के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से 13 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीए (पास) कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से 16 जनवरी तक दोपहर दो से पांच बजे तक ली जाएंगी।
-बीए (पास) कोर्स के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीकॉम ऑनर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 2 से 13 जनवरी तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होगी।
-बीकॉम ऑनर्स के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीकॉम (पास) कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 2 से 13 जनवरी तक दोपहर दो से पांच बजे तक तथा पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीपीईएड दो साल के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 12 जनवरी तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होगी।
-बीटेक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-एलएलबी तीन साल के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा पांचवें सेमेस्टर की सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीए अंग्रेजी ऑनर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
-बीटेक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बी-फार्मेसी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 4 से 17 जनवरी, पांचवें की 3 से 16 जनवरी तथा सातवें सेमेस्टर परीक्षा 2 से 12 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीबीए के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 2 से 13 जनवरी के बीच दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
-बीजेएमसी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे तक व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीएससी ऑनर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 7 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे तथा पांचवें सेमेस्टर की 28 दिसंबर से 9 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीएससी बायोटेक के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे तथा पांचवें सेमेस्टर की 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीएससी तीसरे सेमेस्टर की 3 से 10 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे तथा पांचवें सेमेस्टर 2 से 9 जनवरी सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-बीएचएमसीटी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
पीजी कोर्स का शेड्यूल
-एलएलएम के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-एमए व एमकॉम के तीसरे सेमेस्टर 28 दिसंबर से 18 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-एमएससी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 12 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-एमसीए के तीसरे सेमेस्टर के 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।

-एमबीए के तीसरे सेमेस्टर की 27 दिसंबर से 25 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
-एमकॉम के तीसरे 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे, पांचवें सेमेस्टर के 28 दिसंबर 9 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे तक, सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे तक तथा नौवें सेमेस्टर की 28 दिसंबर से 13 जनवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed