{"_id":"68bdc69677752d5e7200dc8b","slug":"igu-celebrated-its-13th-foundation-day-with-great-enthusiasm-rewari-news-c-198-1-rew1001-225329-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में हर्षोल्लास से मनाया 13वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में हर्षोल्लास से मनाया 13वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
फोटो : 10आईजीयू में स्थापना दिवस पर यज्ञ करते। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें शांति, समृद्धि और विश्वविद्यालय की प्रगति की कामना की गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सीमा मिगलानी ने हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय की भलाई के लिए प्रार्थना की।
हवन के दौरान कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय की एकता, सामाजिक एवं शैक्षणिक उन्नति में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए सभी का सहयोग और समर्पण आवश्यक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी निवेदन किया कि प्रत्येक सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करें, ताकि विश्वविद्यालय निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर रहे। इस शुभ अवसर पर सभी ने मिलकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और भविष्य में विश्वविद्यालय की प्रगति हेतु संकल्पित हुए।
इस अवसर पर प्रोफेसर करण सिंह, प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी, डॉ. अशोक कुमार यादव, प्रोफेसर सतीश खुराना, प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, डॉ. अंशु, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुशांत यादव, डॉ. जयपाल, डॉ. ललित, डॉ. राजेंद्र, एसडीई सुरेंद्र, डॉ. संदीप सहित समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।