फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If you waste drinking water, you will be fined and your connection will be cut

Rewari News: पेयजल बर्बाद किया तो लगेगा जुर्माना, कनेक्शन भी कटेगा

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
If you waste drinking water, you will be fined and your connection will be cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में पेयजल संकट को देखते हुए शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने पेयजल संकट न पैदा हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पेयजल बर्बाद करने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाने और पानी का कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सतीश राठी ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे पेयजल की बर्बादी ना करें, जितना जरूरी हो केवल उतना ही पानी का उपयोग करें। पानी को वाहन, आंगन इत्यादि धोने में प्रयोग न करें। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए विभाग और प्रशासन ने कई टीमें गठित की हैं जो कि पूरे जिले में पेयजल बर्बादी को रोकने के लिए सक्रिय हो गई हैं। अगर कोई व्यक्ति पेयजल बर्बाद करते हुए पाया गया तो उससे भारी भरकम जुर्माना वसूल किया जाएगा साथ ही उसका पेयजल कनेक्शन भी तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप तंवर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा एवं विभाग व प्रशासन के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed