फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If you break traffic rules, you will receive a challan at home.

Rewari News: यातायात नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान

Sun, 24 Dec 2023 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
If you break traffic rules, you will receive a challan at home.
धारूहेड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने अब धारूहेड़ा के व्यस्त भगत सिंह चौक पर भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यहां पर ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए गए हैं, जिससे यहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। जिला पुलिस व नगरपालिका द्वारा चौक पर ट्रैफिक लाइटों के साथ सीसीटीवी भी लगाएं गए हैं। साथ ही जागरूकता अभियान चला कर नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर कोई वाहन चालक ट्रैफिक रूल तोड़ते हैं, तो उनका चालान कटेगा। भगतसिंह चौक पर बिना हेलमेट के बाइक या फिर बिना सीट बेल्ट के कार चलाने, ट्रैफिक लाइट को जम्प करने सहित ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के पोस्टल चालान उनके पते पर भेज दिए जाएंगे। इसके लिए चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी गई है। धारूहेड़ा कस्बे में वर्षों से भगतसिंह चौक से होकर मुख्य बाजार, सरकारी अस्पताल, नंदरामपुर बास रोड़, बस स्टैंड, उपतहसील सहित अन्य कॉलोनियों व भिवाड़ी के लिए वाहन गुजरते हैं। चौक पर ट्रैफिक की अधिकता को लेकर उन्हें व्यवस्थित करने के लिए भगतसिंह चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed