फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the toll is not stopped in a week, will start the movement again

Rewari News: एक सप्ताह में टोल बंद नहीं किया तो दोबारा शुरू करेंगे आंदोलन

Tue, 06 Dec 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
If the toll is not stopped in a week, will start the movement again
रेवाड़ी। कोसली-कनीना रोड़ पर गुजरवास में लगाए गए टोल को हटवाने को लेकर ग्रामीणों व प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा दिए जा रहे दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन को मंगलवार मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कोसली को ज्ञापन सौंपकर समाप्त किया गया।
विज्ञापन

स्कूल एसोसिएशन के राज्य प्रधान रामपाल यादव ने बताया कि एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सात दिन का समय दिया गया है कि अगर सात दिन में टोल फ्री नहीं किया जाता है तो दोबारा से बैठक कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में टोल के आसपास के गांवों को टोल फ्री किया हुआ है। हमारे को टोल फ्री नहीं दिया जा रहा है। आस पास के गांवों के किसान खेती बाड़ी के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जाते है तो उनसे भी टोल वसूला जा रहा है। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग कि है कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा लगाए गए टोल टैक्स को तुरंत बंद किया जाए। अगर बंद नहीं किया गया तो आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण अजय यादव ने बताया कि टोल बंद करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है । एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पुन: अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed