फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If road accident occurs due to departmental negligence, police action will be taken: DC

सड़क दुर्घटना विभागीय लापरवाही के कारण हुई तो होगी पुलिस कार्रवाई : डीसी

Thu, 23 Nov 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
If road accident occurs due to departmental negligence, police action will be taken: DC
रेवाड़ी के मीटिंग में डीसी अधिकारियों को निर्देश देते हुए। स्रोत : डीआईपीआरओ
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई। डीसी ने जिले की विभिन्न सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश के लेकर चर्चा की। उन्होंने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, पंचायत विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, जन स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संंबंधित कोई अधूरा कार्य है तो उसे जल्द पूरा किया जाए। सड़कों के रखरखाव और मरम्मत कार्यों को भी संबंधित विभाग समय-समय पर करते रहें। यदि किसी भी प्रकार से कोई सड़क दुर्घटना विभागीय लापरवाही के कारण होती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने दिए ये निर्देश

चौराहों और शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक लाइट ठीक हो, जहां जरूरत हो वहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, अतिक्रमण हटवाया जाए और यदि कोई नहीं मानता है तो अतिक्रमण करने वालों के सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। हाईवे पर अवैध कट तुरंत बंद कराए जाएं। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे यातायात नियमों की पालना अवश्य करें।
विज्ञापन


संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों का होगा मैप तैयार

डीसी ने कहा कि जिला में पड़ने वाले हाइवे पर अवैध कट नहीं होने चाहिए। यदि ये अवैध कट बने हुए हैं तो इनको जल्द से जल्द बंद करवाया जाए और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को आगामी बैठक से पहले भिजवाई जाए। रोड के साथ कट हैं तो उन्हें भी तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए और जहां ब्रेकर लगाने की आवश्यकता है तो वहां पर नियमानुसार ब्रेकर बनाए जाएं। इसके साथ ही संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों का मैप तैयार कर चेतावनी साइन बोर्ड भी लगाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed