{"_id":"665a4e4ad7af76b9dc0567c4","slug":"if-drains-are-not-cleaned-before-monsoon-there-will-be-waterlogging-in-the-city-rewari-news-c-198-1-rew1001-205057-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मानसून से पहले नालों की सफाई न हुई तो शहर में होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मानसून से पहले नालों की सफाई न हुई तो शहर में होगा जलभराव
Sat, 01 Jun 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सोहना सड़क व बास रोड पर नाला सफाई के लिए निरीक्षण करते नपा चेयरमैन कंवर
धारूहेड़ा। नगरपालिका के चेयरमैन कंवर सिंह ने शहरी क्षेत्र में बरसात से पहले ही जल निकासी दुरुस्त कराने के लिए सोहना सड़क व बास रोड पर नाला सफाई के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए।
चेयरमैन ने बताया कि बरसात को देखते हुए शहर की जल निकासी को प्रभावी बनाए रखने के लिए पालिका के स्तर पर शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई के लिए अभियान को शुरू किया जाएगा। नालों की तली, झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। बास रोड पर नाला सफाई का अभियान शुरू करने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान नगर पार्षद भी उनके साथ निरीक्षण में मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि मानसून सिर पर है। वहीं, नालों की सफाई की प्रक्रिया अभी तक टेंडर से आगे नहीं बढ़ सकी है। उनके वर्कऑर्डर जारी होने के बाद ही काम शुरू होगा। इसमें एक सप्ताह लग सकता हैं। वर्कऑर्डर के बाद नियमानुसार काम पूरा कराने के लिए 30 दिन का समय ठेकेदारों को दिया जाता है। आधे जून से मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। इससे पहले नालों की सफाई कराना किसी चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन
टेंडर कराने के लिए नगरपालिका पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता का हवाला देता रहा। बाद में प्रक्रिया शुरू की गई। सवाल यह है कि आवश्यक कार्य के लिए यह अनुमति पहले भी ली जा सकती थी, पर अफसर इसे टालते रहे। बरसात से पहले नालों की सफाई पूरी न हुई तो शहर जलभराव से जूझेगा।