{"_id":"67b7723ead29adca6c0e75bc","slug":"identity-card-will-have-to-be-shown-at-the-time-of-voting-rewari-news-c-198-1-rew1001-215538-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदान के समय दिखाना होगा पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदान के समय दिखाना होगा पहचान पत्र
Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान से पहले सदस्यों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।
जिला बार एसोसिएशन की चुनाव कराने की जिम्मेदारी में गठित निर्वाचन टीम के सदस्य अश्विनी कुमार तिवारी, सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, नरेश कुमार यादव, चंदन यादव, शमशेर सिंह यादव ने बताया कि मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से होगा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए गजराज सिंह, शमशेर यादव, सुजान सिंह, विश्वामित्र यादव तथा उप प्रधान पद के लिए सत्यपाल वशिष्ठ, सुमन यादव, विजय यादव व सचिव पद के लिए मनोज कुमार, रमेश कुमार, सुखराम, सह सचिव पद के लिए मोनू कुमार, सपना कुमारी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चिराग शर्मा व रोहित यादव आमने-सामने हैं। अपने पक्ष में वोट डलवाने को लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और सुबह शाम वोट के लिए अपील कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन में एकदम चहल-पहल का माहौल है। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी नए-नए प्रयास कर रहे हैं। संवाद