फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   I inherited a mountain of problems: Laxman

मुझे विरासत में मिला समस्याओं का पहाड़ : लक्ष्मण

Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
I inherited a mountain of problems: Laxman
फोटो : 23धन्यवादी दौरे में लोगों को संबोधित करते विधायक लक्ष्मण यादव। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण यादव ने रविवार को गांव रामगढ़, भगवानपुर, मीरपुर, गोकलपुर, कुंभावास, रसगण और डूंगरवास में धन्यवादी दौरा किया। उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें समस्याओं का पहाड़ विरासत में मिला है। वह समस्याएं दूर करने में जुटे हैं।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि इस क्षेत्र की बदहाली के लिए जिम्मेवार लोगों को जनता ने करारा सबक सिखाने का कार्य किया है। अब तक सत्ता पर काबिज लोगों ने केवल अपने स्वार्थ के लिए कार्य किया। इसी का परिणाम है कि उन्हें विरासत में समस्याओं का पहाड़ मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच धन्यवाद करने में देरी होने का कारण भी यही रहा है। पिछले करीब छह से अधिक माह से वह इलाके की समस्याओं के निदान की दिशा में पूरा होमवर्क करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें, समस्याओं की समाधान की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों, होने वाले कार्यों की रुपरेखा समेत सभी बिंदुओं पर पूरी गंभीरता के साथ काम चल रहा है तथा आने वाले समय में हमारी रेवाड़ी बदली दिखाई देगी।


विधायक लक्ष्मण यादव ने 15 जून को रेवाड़ी की अनाज मंडी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली का निमंत्रण भी दिया। कहा कि रैली विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस दिन मुख्यमंत्री करीब 250 करोड़ की सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed